Posts

कविता

  उसने अपनी पसंद से शादी की रंडी कहलायी  बाल कटवाये तो परकटी जो जीन्स पहन ली  तो रांड शब्द उपहार मिला उसने साड़ी पहनी जो दिखी नहीं  सूट, बिंदी, चूड़ी  नजरांदाज किये गये बस दिखा क्या  शादी, बाल, जीन्स  वह भी क्यों? अवहेलना जो करनी थी ऊंगली उठानी थी संस्कारों पर एक बात पता चली जहां औरतें मार खाती रहीं वह घर स्वर्ग कहलाया और जहां आवाज उठाती  उठ खड़ी हुई वहां देखा गया शादी, बाल, जीन्स  गाली जो देनी थी यह सुन वह रोई भी खूब  याद किया ईश्वर को न्याय भी मांगा फिर ईश्वर ने कहा  गाली को वरदान मानो अपनी ताकत बनाओ कमजोरी नहीं  सच बोलने वाले कमजोर नहीं होते सामने बोलना ताकत  बाकी पीठ पीछे वाले तो कायर ही कहलाये क्योंकि उनको नहीं दिखती  सच्चाई  उनको दिखता है शादी, बाल, जीन्स  जिससे मिल सके तुम्हें उपहार  रंडी, परकटी और रांड  कहलाने का - दीप्ति शर्मा

आजमाइश

आजमाना न था साथी जीवन की आजमाइश में  जिंदगी को तौलता तराजू सूरज बना, तुम कंधे पर बैठ उसके थामनें लगे दुनिया पकड़ने लगे पीलापन मुट्ठी बंद करते ही  अंधेरा हो गया पीलापन छूटा तो आजमाया तुमनें रिश्तों की गहराइयों को अंधेरा हुआ तो कंधा छूट गया परछाई का साथ मिला अब क्या सूरज के कंधे की सवारी  चश्में के लेंस में दिख रही तुम आजमाते रहे जिंदगी नाचती रही उजाला,अंधेरा हुआ आँखों का चश्मा जिंदगी की रौशनी ले डूब गया अंततः । -दीप्ति शर्मा

बस यूँ ही

डूब रहा सूरज वहाँ पीछे ओट लिए, और मैं एकटक देखती रही कि जैसे  तुम छुप गये हो कहीं पीछे, लाल लालिमा में कैद  मुस्कुराते से। #बसयूँही  #दीप्तिशर्मा

डायरी के पन्नें किस्त दूसरी

ताजमहल की यादें कड़ी नं दो ताजमहल के बारे में लोग सुनते हैं फिर सहसा खींचें आते हैं। ताजमहल के शहर की एक लड़की मुँह पर कपड़ा बाँधें, रेलवे स्टेशन पर किसी का इंतजार कर रही है,हर बार गाडियों के हार्न पर वह चौंक नजरें इधर-उधर घुमा रही, किसी का इंतजार था बेसब्र थी, कई गाड़ियां, चेहरे आये गये हुए और उसकी नजरें एकटक जमा थी पटरियों पर कि जैसे अचानक कोई ट्रेन आयेगी और ....... सोचते हुए एक और हार्न बजा, गाड़ी रूकी, गाड़ी रूकने के साथ धड़कनें बढ़ने लगी, वो शक्स दिख गया और आँखें झुक गयी तभी याद आया चेहरा ढँका है सामने वाला पहचानेगा कैसे? हाथ हिलाते हुए उसका नाम लेकर बुलाया और ये मुलाकात स्टेशन पर। सामने बैठे दो शक्स और बात कोई कर नहीं रहा, लड़की बोली ताजमहल चलें? अब इस बार ताजमहल और ऊँट की सवारी, ऊँट का हिलना दोनों का मिलना। दोनों बाहों में बाहें डाल घूमते रहे,मुलाकातें कितना रोमांच दे जाती हैं न खासतौर पर जब आप अनजान हों और एक दूसरे को समझ रहें हो,समझ-बूझकर स्टेशन आकर फिर घर लौट आयी। ताजमहल के शहर की लड़की जिसकी ये मुलाकात भी यादगार रही। ताजमहल के साथ उसके किस्से भी खूबसूरत होते हैं। #दीप्तिशर्मा #डायरीके...

यादों का पिटारा

Image
हमशक्ल होते हैं क्या? मैं नहीं मानती थी पर एक बार हुआ यूँ कि मैंने पाँचवीं के पेपर दिये,कॉलोनी के सारे बच्चे छटवीं में नये स्कूल जा रहे थे, उस समय जीजीआईसी में बहुत से बच्चे गये, मेरा भी मन था पर पापा ने मेरा दाखिला दयानंद विद्या मंदिर पिथौरागढ़ में कराया। मन में उत्साह था, नया स्कूल नये लोग पर जब पहले दिन स्कूल गयी तो सब मुझे सरस्वती बुला रहे थे और कह रहे थे कि मेरे बाल बड़े थे छोटे क्यों कराये? मैं हैरान! परेशान बाल तो मेरे ऐसे ही थे! मैंने बताया मैं सरस्वती नहीं दीप्ति हूँ पर कोई माने ना, कागज दिखाने पड़े, तब पता चला कि मेरी हमशक्ल सरस्वती इसी साल स्कूल छोड़ गयी और मैं आ गयी। उस स्कूल में एक साल पढ़ी पर यादों का पिटारा है। तस्वीर उन्हीं दिनों की है बीच में हरी चुनरी वाली मैं दीप्ति, सरस्वती नहीं 😃 #यादोंकापिटारा  #पिथौरागढ़  अगली किस्त फिर कभी

परवरिश

बच्चों को हम क्या सीखा रहे हैं सिर्फ किताबें रटाने से या उन्हें बोलना सीखाने से काम नहीं चलेगा उन्हें जिम्मेदार बनना होगा सिर्फ रेस में भागना ही जरूरी नहीं है जरूरी ये है भाग क्यों रहें हैं और किस तरह, कहीं जाने अनजाने हम कुछ ऐसा तो नहीं कर रहे जिससे मासूम मन में वो बातें घर कर जायें फिर उन्हीं बातों का आधार बने उसका जीवन ,जीवन बचाना है तो सोचना होगा रंग भेद की बात इन मासूम कोंपल के मन में आ कैसे जाती है ये समझिए हुआ यूँ कि मदर्स डे की पहली रात जब गुन्नू मेरे लिए ड्राइंग बना रहा था तो मेरे पास आकर बोला मम्मा इतना बन गया है अब कलर करना है तो कहने लगा आपको यलो कलर करूँगा और गुन्नू को ब्लैक सुनकर मेरा माथा ठनका ब्लैक क्यों बेटा आप कृष्णा के कलर के हो न सुंदर तो वो तपाक से बोलता है मम्मा मेरा दोस्त मुझे ब्लैक फेयरी बोलता है, गुन्नू को तो समझा दिया पर सवाल ये कि जो बच्चा ऐसा बोल रहा है उसके घर का माहौल कैसा होगा क्या परवरिश मिल रही है उसे ये छोटा सा लगने वाला बहुत बड़ा सवाल है कि ऐसे ही बच्चों के मन में धीरे धीरे कुंठाएँ विकराल रूप ले लेती है ये खुद को सबसे श्रेष्ठ मानने लगते हैं जैसा कि घर ...

डायरी के पन्नें

Image
ये उन दिनों की बात है जब हम मिले पहली दफा स्टेशनपर अनजान से , दूसरी दफा ताजमहल कितनी मन्नतों के बाद ये दिन आया था तुम और ताजमहल पास ही ,सपना लग रहा जैसे ,ताजमहल देखना बचपन की तमन्ना और तुम्हारा मिलना तो लगता हर तमन्ना पूरी हो गयी तुम्हारी बाहों के आगोश में यमुना के पानी में पैर डुबो महसूस करती रही तुम्हें  प्यार यहीं है बस  ताजमहल की यादें कड़ी नंबर एक #दीप्तिशर्मा

अतीत

उसने पूछा- "कभी ऐसा हुआ ? तुम चुप रही हो और  फिर भी आ रही हो आवाज विस्मृत हो रहे हों तुम्हारे कान  तुम्हारी आँखें खुद तुम भी कि दिन ,दिन है और रात ,रात है ही" मैंने कहा- "अजीब है न  कौंधती बिजली भी नहीं डराती जब किसी की खामोशी डरा जाती है उन खामोशी की आवाजें मेरे भीतर का रक्त उबाल रही हैं " उसने मुस्कुराते हुए किसी की खामोशी नहीं वहम डराते हैं मैं चुप हूँ रो रही कि हाँ वहम या हकीकत पुरानी उसकी टीस डराती है दिन रात नहीं देखती  ये सच है वो मेरे भीतर डर की आवाजें चीख रहीं हैं सुनो  अरे सुनो तुमने सुना न ! - दीप्ति शर्मा

बच्चों की बातें

शिवम (गुन्नू के पापा)  गुन्नू से बात करते हुए चलो बेटा " हाथी मेरे साथी " मूवी देखते हैं गुन्नू- नहीं पापा ये नहीं शिवम - फिर कौन सी गुन्नू- चप्पल चोर देखते हैं 😎 शिवम- ये कौन सी मूवी है 🤔 गुन्नू - नहीं है ओह ! चलो हम बना लेते हैं मैं चप्पल चुराता हूँ आप ढूँढ़ो 😇 अब पापा का रियेक्शन 🙄🙄 और मेरा 🤣🤣
उसने कहा था आज गुलाब का दिन है न गुलाब लेने का  न देने का,  बस गुलाब हो जाने का दिन है आज गुलाब का दिन है उसी दिन गुलाब सी तेरी सीरत से गुलाबी हो गयी मैं । - दीप्ति शर्मा

हरे खून वाले

सरहदों के मौसम एक से  बस अलग था तो  मार दिया जाना पंछियों का जो उड़कर उस पार हो लिए रंगनी थी दिवार कि जब तक खून लाल ना हो जमीन भींग ना जाए और हम सोते रहें देर रात जश्न मनाते  शराब पी बे- सूद अपनी औरतों को मारते हम अलग नहीं चौराहे  अलग रंग के अलग शहरों के  घटना एक सी रेप कर दिया चाकू मार दिया हम एक हैं अलग नहीं ये खून हरा है खून बहेगा तबतक जबतक वो लाल नहीं होता मरेगी औरतें, मारेगा आदमी होंगे रेप चलेंगे चाकू आदमी सोच रहा हम हरे खून वाले  जब बहेंगे  तब बहेगा जहर  तो खून लाल कर दो देवता या पानी बना बहा दो सब आ जाने दो प्रलय अब जलमग्न हो जाने पर ही धूल पाएगी दुनिया हम हो पायेंगे इंसान तब ये खून लाल होगा Deepti Sharma

संस्मरण

बच्चे कितनी जल्दी समझदार हो जाते हैं, अब लगता है सब समझने लगा है क्या अच्छा क्या बुरा बहुत बातें हैं धीरे धीरे एक एक कर बताऊँगी आज एक किस्सा पुराना है एक साल पर बताना जरूरी लग...

बदलते रंगों में

तुम्हारे चाहने से रंग नहीं बदलते प्रेम नहीं बदलते खून लाल ही रहता है और आसमान नीला जैसे प्रेम बढ़ता है खून अधिक लाल हो जाता आसमान अधिक नीला बढ़ते रंगों में हम-तुम एक से हो गये ...
दहलीज जो पार की, मुड़कर नहीं देखा पीछे पर दहलीज ताकती रही अपनों को तलाशती रही कि कोई आएगा अपना लौटकर इस पार #दहलीज का दर्द #बसयूँही #दीप्तिशर्मा

पिता

Image
पिता मेरी धमनियों में दौड़ता रक्त और तुम्हारी रिक्तता महसूस करती मैं, चेहरे की रंगत का तुमसा होना सुकून भर देता है मुझमें मैं हूँ पर तुमसी दिखती तो हूँ खैर हर खूबी तुम्हारी पा नहीं सकी पिता सहनशीलता तुम्हारी, गलतियों के बावजूद माफ़ करने की साथ चलने की सब जानते चुप रहने की मुझे नहीं मिली मैं मुँहफट हूँ कुछ,  तुमसी नहीं पर होना चाहती हूँ सहनशील तुम्हारे कर्तव्यों सी निष्ठ बन जाऊँ एक रोज पिता महसूस करती हूँ मुरझाए चेहरे के पीछे का दर्द तेज चिड़चिड़ाती रौशनी में काम करते हाथ कौन कहता है पिता मेहनती नहीं होते उनकी भी बिवाइयों में दरार नहीं होती है चेहरे पर झुर्रियां कलेजे में अनगिनत दर्द समेटे आँखों में आँसू छिपा प्यार का अथाह सागर होता है पिता तुम सागर हो आकाश हो रक्त हो बीज हो मुझमें हो बस और क्या चाहिए पिता जो मैं हू-ब-हू तुमसी हो जाऊँ । __ Deepti Sharma

कविता

प्रेम की चिट्ठियों ! तुम्हारे शब्द मेरे रक्त का वेग हैं जो मेरे भीतर जन्म-जन्मातर तक प्रवाहित होते रहेंगे मष्तिष्क की लकीरों से आँखों की झुर्रियों तक का सफर तय किया है सा...
रात के पलछिन और तुम्हारी याद वो बरसात की रात कोर भीग रहे, कुछ सूख रहे कँपते हाथ पर्दा हटा देख रहे चाँद जैसे दिख रहे तुम हँस रहे तुम गा रहे तुम उस धुन और मद्धम चाँदनी में खो रही ...
मैं चीख रही , मेरा लहू धधक रहा कहीं सड़क लाल तो कहीं बदरंग हो रही पर ना बिजली चमकी ना बरसात हुई ना आँधी आयी आयी तो उदासी बस नसीब में मेरे सुन ख़ुदा ! तू बहरा हो गया क्या ? -दीप्ति शर्...
नीले आसमां को देखती निगाहों की टकटकी, आँखों से रिसते पानी को सुबह की ओस से रात का तारा बना देती  है । @दीप्ति शर्मा
ये अमावस तारीखों में दर्ज हुयी बीत जाएगी, पर जो तुम मन में बसा लिए हो वो अमावस कभी क्या बीत पाएगी ? जवाब यही कि वक्त तो आने दो वक्त भी आया और गया पर अमावस ना खतम हुयी देखो मन तो तु...