Posts

मन की बात

Image
कई बार कई उम्मीदों को दिल में जगह पाते फिर टूटते हुए महसूस किया है | जिन्दगी मे सभी के साथ की जरुरत होती है , मैं भी सभी का साथ चाहती हूँ , पर पहल मुझे ही क्यों करनी पड़ती है ,फिर भी निराशा ही हाथ लगती है | निराशा को तोड़ता वो ख़ुशी का बादल दूर से आता दिखाई देता है , तो कुछ पल बाद वो भी ओझल हो जाता है | कितने रिश्ते बनते हैं तो ना जाने कितने बिछुड़ जाते हैं , फिर भी जिन्दगी की नाव हिलती डुलती चलती ही रहती है | कभी ख़ुशी तो कभी गम सहते हुए ये जिन्दगी बढती ही जाती है | कितनी ही निराशा हाथ लगती है पर उम्मीद दामन नही छोडती , एक उम्मीद के ख़तम होते ही एक नयी उम्मीद जगती है और उस को साकार करने का प्रयत्न होने लगता है, शायद ये तो पूरी हो जाये | उम्मीदों के भवर मे फंसी मैं एक उम्मीद पूरी होने होने की दरियाफ्त खुदा से करती हूँ , चाहे हो जाये कुछ , अपनों का साथ ना छूटे कभी , ना दुखे दिल किसी का  अपने मेरे ना रूठे कभी | - दीप्ति शर्मा

झरना

Image
क्यूँ दर्द समझ कर भी, नासमझ बना करते हैं| वो पत्थर के रोने को झरना कहा करते हैं और उसे देख के हँसते हैं | खलिश दबा सीने में तन्हा जीया करते हैं ,                   तमन्ना नही कोई बस में जान के हर अश्क का अफ़सोस किया करते हैं, वो पत्थर के रोने को झरना कहा करते हैं और उसे देख के हँसते हैं| तस्कीरे बना हर इल्ज्म को अधिकार दिया करते हैं, दिल के जख्मो को जो नकार दिया करते हैं, इंसानों के आंसू को देखा भी नही करते हैं, वो पत्थर के रोने को झरना कहा करते हैं, और उसे देख के हँसते हैं | - दीप्ति शर्मा

मैं

Image
दिल में उठे हर इक  सवाल की भाषा हूँ | सिमटे हुए अहसासों को  जगाने की अभिलाषा हूँ | गहरा है हर जज्बात  जज्बातों से पलते  खवाब की परिभाषा हूँ | अकेली हूँ जहाँ में पर  जगती हुई  मैं आशा हूँ | - दीप्ति शर्मा 

मैं आ गयी हूँ लौटकर

Image
मैं आ गयी हूँ लौटकर  अहसासों के दामन में कुछ अनछुए पहलुओं  को आजमाकर उन्हें जिन्दगी का हिस्सा बनाने  मैं आ गयी हूँ लौटकर | कुछ बातें अनकहीं  कुछ बातें अनसुनी हर जज्बात सुनाने  मैं आ गयी हूँ लौटकर | दूर थी मैं अपनों से उन अपनों का साथ पाने  कुछ किस्से सुनने और कुछ सबको बताने  ख्वाहिसों को बटोरकर मैं आ गयी हूँ लौटकर | - दीप्ति शर्मा 

मुझे जाना होगा

Image
मुझे जाना होगा | कुछ दिन आप सब से दूर , पेपर हैं पड़ना है , कुछ याद है कुछ करना है, याद करने मुझे जाना है मुझे जाना होगा | डेढ़ महीने ही बात है अब तो ये मेरे हालात हैं कर नही सकती हूँ कुछ सोचती हूँ फिर आऊँगी लेकर भावनाएं  कुछ अपनी कुछ परायी  तो फिर मुझे जाना है  मुझे जाना होगा | दे दीजिये आशीष  और कामना कीजिये  सफल हो लौटू  अपनी इस जंग से इस जंग की खातिर  अब मुझे जाना है  मुझे जाना होगा | मैं पढ़  रही थी तभी मुझे याद आया की अब मैं  बहुत दिनों तक आप सब के साथ नही रह पाऊँगी मेरे पेपर हैं तो बेठे हुए यूँही  सोचते हुए कुछ पंक्तिया याद आई तो सोचा इसी तरह आप सबसे विदा लूँ  कुछ दिनों के लिए | जब तक पेपर ख़तम ना हो बस आपका आशीष मिल जाये  तो जल्द ही मिलना भी होगा | पर आप सब से अनुरोध है  की कभी भूल ना जाना आऊँगी मैं  लौटकर  मुझे याद रखना | - दीप्ति शर्मा 

इक तारा

Image
मैं इक तारा हूँ और  टूटकर बिखर गया हूँ | कभी चमका करता था , हँसता था आसमां मे , आज किसी की ख़ुशी के लिए  अपना वजूद खोकर  जमीं पर उतर गया हूँ , टूटकर बिखर गया हूँ | दे दिया है सब कुछ  पर मिला तो कुछ नही है , उसकी तमन्ना पूरी करने , आसमां से गिर गया हूँ , टूटकर बिखर गया हूँ | जब देखा था उसने  कुछ उम्मीद लिए मुझे , आंसू जो बह रहे थे उसके  उन आंसुओ की खातिर  मैं जमीं से मिल गया हूँ | टूटकर बिखर गया हूँ | - दीप्ति 

जिन्दगी

Image
उलझनों में जीती हुए मैं, जिन्दगी को तलाश रही हूँ| जगती हुई उन तमाम अडचनों के साथ मैं खुश रह जिन्दगी निखार रही हूँ | बेवजह की उस उदासी का जिक्र चला यादो की चादर से खुद को पहचान रही हूँ| गम भुला के दिल की उन उम्मीदों को दिल मे बसा तेरी यादों को ठुकरा रही हूँ | जीने की चाह मे आह को भूला चेहरे के तासुर  में गम छिपा जिन्दगी को तलाश रही हूँ | - दीप्ति