दुनिया में रह मुझे उन तमाम
हस्तियों को पहचानना ही पड़ा |
हर नए सफ़र की मुश्किलों को
उन उलझनों को अपना समझ
दिल से उन्हें मानना ही पड़ा |
जहाँ में खोये हुए अपने वजूद को
इत्मिनान से तलाशना ही पड़ा |
अपने कुछ उसूलों की खातिर
उस अस्तित्व को खोजते हुए
मुझे अपने आप को जानना ही पड़ा |
- दीप्ति शर्मा
Comments
सादर
एक और सुन्दर कविता आपकी कलम से !
मेरे ब्लॉग में भी पधारें |
**मेरी कविता**
तृप्ति हूँ या प्यास हूँ .
टूटी हुई आस -या
खोया हुआ विश्वाश हूँ .
भोर का कलरव- या मौन हूँ मैं
दसों दिशाएं पूंछती हैं -मुझसे
ना जाने कौन हूँ मैं .
कृपया फालोवर बनकर उत्साह वर्धन कीजिये
बहुत ही सुंदर और गहन सोच को उजागर करती हुई बेमिसाल रचना /बहुत बधाई आपको /
मेरी नई पोस्ट हिंदी दिवस पर लिखी पर आपका स्वागत है /
http://prernaargal.blogspot.com/2011/09/ke.html/ आभार/