दिल पर तुम यूँ छा रही हो
लगता है पास आ रही हो
जुल्फ़ों के साये में छुप मुझे
देख हाय यूँ इतरा रही हो
कातिल मुस्कुराहट से तुम
दिल की कली खिला रही हो
रुख से अपने बलखा रही हो
मुत्तसिर हो तुम मुझसे
करीब आ मेरे दिल के
क्यों मुझसे शरमा रही हो
© दीप्ति शर्मा
बताऊँ मैं कैसे तुझे ?
वो लम्हे हमें हैं अब याद आते , ना भूले हैं जानम ना भूल पाते , बताऊँ मैं कैसे तुझे ? वो लहरों की कस्ती , वो फूलो की वादी , सितारों की झिलमिल , कहाँ खो गयी , बताऊँ मैं कैसे तुझे ? वो चूड़ी की छनछन , वो पायल की खनखन , कहाँ खो गयी , बताऊँ मैं कैसे तुझे ? वो कोयल की कूंह कूंह , वो झरने का झरना , रिमझिम सी बारिश, कहाँ खो गयी , बताऊँ मैं कैसे तुझे ? फूलों की ख़ुशबू , महकता वो आँगन , मोहब्बत वो मेरी , कहाँ खो गयी , बताऊँ मैं कैसे तुझे ? - दीप्ति
Comments
mera latest post'Paryavaran"
http://kpk-vichar.blogspot.in
अरुन शर्मा
www.arunsblog.in